Few Words About

राजकीय हाई स्कूल, हिम्मतपुर, सिंभावली, हापुड़

राजकीय हाई स्कूल, हिम्मतपुर, सिंभावली, हापुड़ की स्थापना 2012 में हुई है और इसका प्रबंधन माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रयागराज, उ०प्र० द्वारा किया जाता है। यद्यपि GHS हिम्मतपुर, सिंभावली हापुड़, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR के हापुड़ के ग्रामीण अंचल में स्थित है, पर विद्यालय में सभी प्रकार की आधुनिक शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध है । १० वर्षों में विद्यालय लगातार प्रगति करते हुए आगे बढ़ रहा है | समय समय पर सम्पूर्ण विद्यालय का आधुनिकीकरण किया जाता रहा है | समस्त विद्यालय परिवार, छात्र एवं छात्राएँ राजकीय हाई स्कूल, हिम्मतपुर, सिंभावली हापुड़ को शिखर पर पहुचानें में निरन्तर प्रयासरत हैं

भौगोलिक दृष्टि से यह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हापुड़ ग्राम में स्थित है तथा हापुड़ बस स्टैंड से मात्र 6 कि०मी० की दूरी पर स्थित है |